Singrauli News: रिहंद डैम में डूबे 4 युवक, 2 को मछुआरों ने बचाया और 2 लापता; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) के जयंत क्षेत्र निवासी चार युवकों के रिहंद डैम (Rihand Dam) में डूबने की घटना मंगलवार को सामने आई है। जिसमें 2 को मछुआरों ने जैसे तैसे बचाया और 2 लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जिले (Singrauli District) के विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंत क्षेत्र के जैतपुर निवासी चार दोस्त मंगलवार को शक्तिनगर कोटा बस्ती के समीप रिहंद डैम (Rihand Dam) में नहाने के लिए गए थे। चारों युवक जब रिहंद डैम (Rihand Dam) में नहा रहे थे, तभी दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। थोड़ी दूर पर नहा रहे दो दोस्त उनको बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन जब तक वे पहुंचे, तब तक दोनो युवक गहरे पानी में जा चुके थे। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त संजय साकेत उम्र 28 साल प्रेमदास उम्र 29 साल, रवि साकेत उम्र 26 साल तीनो निवासी जैतपुर विंध्यनगर और विनोद उम्र 25 साल निवासी सीएमपीडीआई जयंत मंगलवार को डैम में नहाने के लिए गए थे।

 

नहाते समय दो दोस्तों के रिहंद डैम (Rihand Dam) डूबने के बाद दोनो युवकों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम डैम (Dam) में डूबे युवकों की स्थानीय मछुआरों के सहयोग से तलाश करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि शाम होने की वजह से डैम (Dam) में डूबे दोनो युवकों की तलाश नहीं हो पाई है। जैतपुर के स्थानीय पार्षद रामजी साकेत ने घटना की सूचना एडिशनल एसपी एसके वर्मा को दी। चूंकि घटनास्थल यूपी में लिहाजा एएसपी श्री वर्मा ने शक्तिनगर पुलिस से संपर्क कर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाश करने को कहा है। वहीं बुधवार को सिंगरौली (Singrauli) की एसडीआरएफ की टीम को भी युवकों की तलाश के लिए भेजा जाएगा।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News