Singrauli News: बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला हुई मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में बेलगाम ट्रैक्टर के द्वारा सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचल दिया गया, जिससे युवक की मौत हो गई और पास में खड़ी एक बाइक को भी कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि जहां ये हादसा (Accident) हुआ, वहां पर सड़क के किनारे एक निजी क्लीनिक था जिसमे इलाज कराने गया युवक क्लीनिक के बाहर सड़क किनारे खड़ा था और पास में एक बाइक भी खड़ी थी। ऐसे में वहां सड़क पर स्थित अंधे मोड़ से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जैसे ही गुजरा तो अचानक अनियंत्रित हो कर बेलगाम हो गया और सड़क किनारे खड़ी बाइक उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद बाइक के पास खड़े युवक को भी ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। बताया ये भी जा रहा है कि घायल को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा (Accident) सरई (Sarai) थाना इलाके के तीनगुड़ी चौकी अंतर्गत ओवरी गांव के बगीचा के पास अल सुबह हुआ। इस हादसे (Accident) में मृत हुए युवक की पहचान राज लाल पनिका 45 वर्षीय निवासी ओवरी के रूप में हुई है।

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli Breaking: सिंगरौली में रेत उत्खनन पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध; ये है वजह

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News