NCL Singrauli: NCL के डारला सुनील कुमार SECL के निदेशक वित्त नियुक्त; जानिए

By
On:
Follow Us

NCL Singrauli: मिनीरत्न एनसीएल के वर्तमान महाप्रबंधक वित्त डारला सुनील कुमार को बिलासपुर स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल के बतौर निदेशक वित्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री कुमार को एसईसीएल के निदेशक वित्त नियुक्त होने पर एनसीएल परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। इस विशिष्ट उपलब्धि पर सीएमडी एनसीएल बी.साईराम, निदेशक कार्मिक मनीष कुमार, निदेशक वित्त रजनीश नारायण, निदेशक तकनीकी /संचालन जितेंद्र मलिक, निदेशक तकनीकी/परियोजना एवम् योजना सुनील प्रसाद सिंह एवम् मुख्य सतर्कता अधिकारी रविंद्र प्रसाद सहित एनसीएल वित्त विभाग ने डारला सुनील कुमार को हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एनसीएल में बतौर महाप्रबंधक वित्त आपके द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवम् लागत नियंत्रण के क्षेत्र में किये गये कार्य उल्लेखनीय हैं।

 

ये भी पढ़िए- NCL Singrauli: मिनीरत्न एनसीएल में इस मैराथन प्रशिक्षण का हुआ आयोजन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News