MP News: कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार; जानिए 

By
—
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने पुलिस (police) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, कोई भी कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी अनुक्रम में छतरपुर के कोतवाली थाने (Chhatarpur’s Kotwali police station) में 21 अगस्त की दोपहर समुदाय विशेष द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 48 नामजद एवं 100 से अधिक अन्य आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अभी तक 70 से अधिक लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तथा 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के विभिन्न वीडियो फुटेजों का बारीकी से अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की गई।

मध्यप्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) द्वारा कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: Dr. Mohan Yadav ने किया शैक्षिक डिजिटल बस का शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News