MP News: लॉकअप मे आदिवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News (लक्ष्मण चतुर्वेदी): खंडवा जिले (Khandwa district) मे एक 32 वर्षीय आदिवासी युवक ने लॉकअप के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर लिया है। 

लॉकअप के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र मे हड़कप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जबकि 03 पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नेमिता निवासी धर्मेंद्र सिंह पिता गुमान सिंह उम्र 32 वर्ष जो अपने ससुराल ग्राम दीवाल मे रहता था। जिसने पुलिस थाने के लॉकअप मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जाता है की पुलिस 3-4 दिन पहले धर्मेंद्र सिंह को बाइक चोरी के मामले मे पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। शुक्रवार की देर रात्री धर्मेंद्र ने लॉकअप के अंदर चादर फाड़कर रोशनदार मे फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आदिवासी युवक की आत्महत्या करने के बाद थाने मे हड़कप मच गया। पुलिस ने मृतक आदिवासी के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भिजवाया।

बताया जाता है की उक्त मामले मे पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी विकाश खींची को निलंबित कर दिया है जबकि एसआई हिमाल डामोर, आरक्षक नारायण एंव अनिल को लाइन अटैच कर दिया है साथ ही न्यायिक जाँच के भी आदेश दिए है।।

 

 

ये भी पढिए-

MP News: आर्किटेक्ट की खुदकुशी का मामला, मिलिंद ने मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News