Singrauli News: ओबी कंपनी के कर्मी की कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत; जानिए

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli) के मोरवा थाना क्षेत्र (Morwa police station area) के झिंगुरदा बस्ती हनुमान मंदिर के पास एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने की खबर सामने आ रही है। 

इस हादसे (Accident) में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि घर के दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगरौली जिले (Singrauli) में झिंगुरदा बस्ती निवासी विजय सिंह पिता सोहन सिंह गोड़ उम्र 32 वर्ष ओबी कंपनी चड्डा से ड्यूटी कर रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कार वाहन क्रमांक यूपी 16 डब्ल्यू 9969 को लेकर झिंगुरदा से सिंगरौली (Singrauli) बाजार लेकर जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित गति में होने से झिंगुरदा बस्ती हनुमान मंदिर के पास गड्ढे कूद गई।

जिसमें इस हादसे में कार चालक विजय सिंह की मौत (Death) हो गई और दो अन्य सवार अरविन्द सिंह गोड़ व अजय सिंह घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घटना की खबर मिलते ही मौके से पुलिस (Police) पहुंच घायलों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल रवाना किया। वही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मर्चुरी में रखा दिया है।

 

 

ये भी पढिए-

MP News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News