Crime News: रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा पर FIR दर्ज; जानिए वजह

By
On:
Follow Us

Crime News: कोरियोग्राफर व डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा पर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है।

 

 

कोरियोग्राफर व डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। हालही में रेमो और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मामला 12 करोड़ का है। रेमो पर धोखाधड़ी का ये दूसरा मामला है। शिकायत के मुताबिक, डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 तक के बीच धोखाधड़ी की गई है। इस ग्रुप ने टीवी के एक शो में परफॉर्म कर जीत हासिल की थी।

 

धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता का कहना है कि रेमो और अन्य आरोपियों ने ऐसे दिखाए जैसे वो ग्रुप उनका है और उनकी जीती 11.96 करोड़ रुपये की इनामी धनराशि को हड़प लिया।

 

रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा के अलावा इस मामले में ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राऊत, एक पुलिस वाले और रमेश गुप्ता नाम के शख्स का नाम धोखाधड़ी के आरोपियों के रूप में शामिल है।

 

 

ये भी पढ़िए- MP News: उज्जैन के रास्ते इंदौर ला रहे 50 लाख से ऊपर के एमडी ड्रग्स को पुलिस ने दबोचा, ; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News