Rewa News: कमिश्नर ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मेघा परमार को किया सम्मानित; जानिए

By
On:
Follow Us

Rewa News: प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार ने रीवा में नव वर्ष के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद सुश्री परमार ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर बीएस जामोद से सौजन्य भेंट की। कमिश्नर श्री जामोद ने सुश्री परमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। सुश्री परमार ने कमिश्नर श्री जामोद को एवरेस्ट गर्ल पुस्तक भेट की जो उनकी उपलब्धियों पर लिखी गई है। सुश्री परमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहराया है।

सुश्री परमार ने सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूवा डाइविंग करके विश्व रिकार्ड भी कायम किया है।

इस अवसर पर डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे उपस्थित रहे।

 
ये भी पढ़िए- Rewa News: विंध्य में कहर बरपा रही ठण्ड, रीवा कमिश्नर ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News