ministry of rural development: MP के 8.21 लाख परिवारों को मिली पक्के मकानों की सौगात; जानिए

By
—
On:
Follow Us

ministry of rural development: केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत गरीब परिवारों को मकानों के आवंटन पत्र वितरित कर अपने गृह राज्य को बड़ी सौगात दी।

 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल और लखन पटेल, विधायक मुकेश टंडन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत विदिशा में कन्या पूजन से हुई। इससे पहले रोड शो किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने प्रिय भाई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का बड़े उत्साह से स्वागत किया। शिवराज सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने विदिशा नगर निगम बनाने और सिंचाई योजनाओं के सर्वेक्षण सहित अन्य मांगों पर तत्काल सहमति की घोषणा की।

 

गरीबों को मकान उपलब्‍ध कराने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज 8.21 लाख परिवारों को पक्के मकानों की सौगात मिली।

 

मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए ये पक्के मकान 12,636 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि अप्रैल–मई तक 8.21 लाख परिवारों को भी मकान मिल जाएंगे, जिसके लिए उन्होंने मंच पर ही मुख्यमंत्री को स्वीकृति पत्र सौंपा। श्री शिवराज सिंह ने कहा किमध्य प्रदेश को केंद्र से एक साल में कुल लगभग 14 लाख मकान मिलेंगे, जो पहले कभी नहीं मिले।

 

 

ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा, “मैंने चुनाव के समय कहा था कि जनता की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। हमारा रिश्ता प्रेम और स्नेह का है। प्रधानमंत्री का संकल्प हर गरीब को पक्का मकान उपलब्‍ध कराना है और मैं इसे पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा। मैंने कहा था कि हर किसी के पास पक्का मकान होना चाहिए, यह और अब मैं विभाग का मुखिया हूं तो यह कार्य पूरा किया जाएगा।” प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में हमने सितंबर में 3.68 लाख मकान दिए थे, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। जब अपने लोग दिखते हैं, तो मुट्ठी खुल जाती है। सितंबर में 3.68 लाख मकान दिए गए, आज इसमें 8,21,190 मकान और जोड़े जा रहे हैं। ये मकान इसी वित्तीय वर्ष में मध्य प्रदेश को दिए जा रहे हैं, ताकि मकान तेजी से बन सकें। इसमें विदिशा भी शामिल है। अप्रैल में 8.21 लाख मकान और दिए जाएंगे। इन सबको जोड़ दें तो 30,672 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मैं मुख्यमंत्री जी को पत्र सौंप रहा हूं। पीएम जनमन के 1,59,104 मकान और हैं। अगर सभी को जोड़ दें तो पूरे मध्य प्रदेश को एक साल में करीब 14 लाख मकान दिए जा रहे हैं। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि ये  मकान मेरे गरीब लोगों के लिए बनाए जाएंगे ताकि वे हर परिस्थिति में चैन से रह सकें।

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन की पहली सड़क मध्य प्रदेश में बनी है। मध्य प्रदेश को मनरेगा के तहत 5,628 करोड़ रुपए की राशि मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक 263 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं, लेकिन 500 करोड़ रुपए और जारी किए जाएंगे। एनआरएलएम को 312.74 करोड़ रुपए की राशि दी गई है, जिसका उपयोग बहनों को लखपति बनाने के लिए किया जाएगा। जो परिवार बच गए  हैं, उनके लिए नया सर्वे शुरू किया जा रहा है। उनके नाम जोड़कर हर गरीब को मकान दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें 500 और 250 की आबादी वाले क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा। भारत सरकार ने ग्रीन हाउस, पॉली हाउस और कृषि उपकरण जैसी योजनाओं के लिए 384.18 करोड़ रुपए भेजे थे, मैं इसमें 435 करोड़ रुपए और जोड़ने की घोषणा करता हूं। इससे किसानों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में लोगों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ के समर्थन में शपथ दिलाई।

 

 

 

ये भी पढ़िए- MP News: सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों में से पतंग के मांझे से एक युवक की मौत; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News