बताया जा रहा है एक्टर सैफ अली खान पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर में सो रहे थे। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान को कुछ जगहों पर गहरी चोटें आई हैं। सूत्रों की माने तो सैफ अली खान पर रात करीब दो बजे हमला हुआ था। उस दौरान वह अपने बांद्रा वाले घर में ही थे।
हमले की सूचना मिलने के बाद तुरंत सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।
अभी तक जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक सैफ अली खान को पांच से छह जगहों पर चोटें आई हैं। इन चोटों में से दो चोटें सबसे ज्यादा गहरी हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। उनके इलाज में प्लास्टिक सर्जन की टीम भी काम कर रही है। कहा जा रहा है कि ये चोटें उस वक्त आई हैं जब वह हमलावर से जूझ रहे होंगे।
हमले के समय अकेले थे सैफ अली खान
बताया जा रहा है कि ये हमला जिस समय हुआ है उस समय सैफ अली खान अकेले थे। उनके आसपास उनके बॉडीगार्ड भी नहीं थे। अकेले होने के कारण उन्हें ज्यादा चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।