MP News: पैसों के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या; जानें खबर

By
—
On:
Follow Us

MP News: सतना (Satna) रेलवे स्टेशन परिसर के माल गोदाम के पास पैसों के बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या (Murder) कर दी।

जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज के अनुसार, 35 वर्षीय रोहित उर्फ मुस्सू चौधरी और 27 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे दोस्त थे। दोनों पहले माल गोदाम में पल्लेदारी का काम करते थे, लेकिन कुछ महीनों से इन्होंने चोरी करना शुरू कर दिया था। 12 जनवरी की रात दोनों ने चोरी का एक मोबाइल बेचा और शराब पी। इसके बाद बचे हुए पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे। इस बीच जितेंद्र ने गुस्से में रोहित के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जब रोहित गिर गया तो आरोपी ने पास पड़े बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि सुबह घटना का पता चलने के बाद जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की और रेलवे कॉलोनी काली मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

यह भी पढ़ें-

MP News: EWO की टीम ने आरआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा; जानें खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News