Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में भड़की आग और धू धूकर कॉटेज जलने लगें; जानिए

By
Last updated:
Follow Us

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार को आग लग गई।

 

 

आग लगने की घटना रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आग लगने की ये घटना महाकुंभ मेले में शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी।

 

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से महाकुंभ के मेला में गीता प्रेस के 180 कॉटेज जल गए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।

वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां भेजी गई थीं, जिन्होंने आग पर एक घंटे में (शाम 5 बजे) काबू पाया। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए। मेला सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग से करीब 500 लोगों को बचाया गया है।

ये भी पढ़िए-

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News