MP News: तिल्लौर में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल; जानें खबर 

By
On:
Follow Us

MP News: इंदौर (Indore) के समीप तिल्लौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक राकेश वर्मा (42) निवासी तिल्लौर खुर्द की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका बेटा यश(20) गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक घर से 1 किलोमीटर पहले उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से एमवाय भेजा गया था। यहां रात 3 बजे के लगभग राकेश ने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि परिवार ने आरोप लगाया कि एमवाय अस्पताल में करीब चार घंटे तक ठीक से उपचार नही मिलने के चलते पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

 

 

यह भी पढ़ें-

MP News: भरी बाजार में बैग काटकर निकाले 2 लाख रुपए; जानें खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News