कोल सेक्टर। विंध्य आजतक: BCCL में कोयला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा ‘जीरो कोयला लीकेज’ की पहल को आगे बढ़ाने पर कंपनी प्रबंधन और CISF के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
17 सितंबर 2026 को CISF के महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन के BCCL दौरे के दौरान CMD श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
बैठक में इन मुद्दों पर फोकस
BCCL में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा।
जीरो कोयला लीकेज पहल की प्रभावी निगरानी।
कोयला संबंधी शिकायतों और MMDR अधिनियम के मामलों की समीक्षा।
मामलों में समय पर शिकायत दर्ज करने, जांच और जब्ती पर जोर।
अभियोजन और कानूनी पैरवी को प्रभावी बनाने पर चर्चा।
मामलों की नियमित निगरानी और उचित दस्तावेजीकरण।
BCCL और CISF के बीच बेहतर समन्वय तथा समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर।
बैठक में CISF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ BCCL के निदेशक वित्त एवं मानव संसाधन राजेश कुमार, निदेशक तकनीकी/पीएंडपी राजीव कुमार सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सवाल:❓ क्या BCCL और CISF के बेहतर समन्वय से ‘जीरो कोयला लीकेज’ अभियान को और मजबूती मिलेगी?