Crime News: सर्राफा व्यापारी के बेटे पर बदमाशों ने फायरिंग; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: सर्राफा व्यापारी के बेटे पर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की वारदात मऊगंज जिले में सामने आई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मऊगंज में सर्राफा व्यापारी के बेटे पर तीन बदमाशों ने फायरिंग दी। इस वारदात में एक गोली युवक के कंधे और एक गोली कमर में लगी है। वारदात बुधवार रात करीब 8 बजे नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बर्रोहा गांव की बताई जा रही है। पीड़ित शैलेंद्र सोनी 22वर्ष पिता की ज्वैलरी शॉप से अकौरी से अपने घर भलुहा जब जा रहा था, तो बर्रोहा गांव के पास पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और फायरिंग करने लगे। फिर हमलावर घटना को वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

 

स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। घायल शैलेंद्र को तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नईगढ़ी पुलिस जांच में जुट गई है।

 

 

 

ये भी पढ़िए- Accident News: ट्रैवलर ने बाइक को मारी टक्कर 4 लोगों की मौत, 17 घायल; जानिए खबर 1w

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News