Crime News: PSC की छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: इंदौर (Indore) में पीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि वह मूल रूप से दतिया की रहने वाली है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आई थी। दो साल पहले वह ग्वालियर में कोचिंग कर रही थी, जहां उसकी पहचान रोहित नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच दो साल तक रिलेशनशिप रहा, लेकिन जब छात्रा इंदौर आकर कोचिंग करने लगी, तो उसने रोहित से संपर्क खत्म कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कॉल और मैसेज के जरिए छात्रा को बात करने के लिए मजबूर किया, जिस पर छात्रा ने कहा कि उसके पास समय नहीं है। इस पर आरोपी नाराज हो गया और धमकाना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने आरोपी के खिलाफ धमकी देने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें-

Crime News: युवक ने छेड़छाड़ कर युवती की निकाली अश्लील फोटो और वीडियो, मामला दर्ज; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News