MP News: 8 लाख 46 हजार की गांजा तस्करी के खिलाफ सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

MP News: सीधी (Sidhi) में मड़वास पुलिस (Police) ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

मड़वास चौकी प्रभारी केदार परौहा को सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो में जनकपुर छत्तीसगढ़ से गांजा लाया जा रहा था। पुलिस ने ग्राम भदौरा में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। गाड़ी में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चार युवक और एक नाबालिग शामिल हैं।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त की है। गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपए है। कुल जब्ती की कीमत 18 लाख 46 हजार रुपए है।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: तालाब में नहाते समय तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News