Crime News: डीएसपी के सरकारी आवास में चोरी; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: शहडोल (Shahdol) में विशेष शाखा के डीएसपी योगेंद्र सिंह के सरकारी आवास में चोरी हो गई।

बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से लैपटॉप और घड़ी चुरा ले गए। कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल बिल्डिंग के पीछे स्थित सरकारी आवास में हुई इस चोरी का पता तब चला, जब वे रीवा से वापस लौटे। घर की टूटी खिड़की देखकर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ।डीएसपी के नौकर कन्हैया लाल सोंधिया ने सोमवार दोपहर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी।

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: ससुर ने अपनी बहू के साथ किया दुष्कर्म; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News