उप्र : मऊ में पुलिस ने दूध के टैंकर में छिपाई गई 10 लाख रुपये की शराब पकड़ी

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश के मऊ जिले मेंपुलिस ने दूध के टैंकर में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब पकड़ी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक की कीमत की शराब की यह खेप मऊ पुलिस ने शुक्रवार को गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग के पास विशेष जांच अभियान के दौरान पकड़ी। इस खेप के साथ बिहार के बक्सर जिले के दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन का चालक भागने में सफल रहा और फिलहाल उसका पता लगाया जा रहा है।
मऊ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह मऊ पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। शराब को दूध के टैंकर के एक डिब्बे के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई की और 10 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त की।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News