एक ट्रांसफर ऐसा भी..जो पटवारी जेल में उसका भी कर दिया ट्रांसफर… | mp news Patwari Hemant Mittal Got Transfer Who is in Jail

By
—
On:
Follow Us


जेल में बंद पटवारी का ट्रांसफर

16 जून को श्योपुर जिला प्रशासन ने 21 पटवारियों के ट्रांसफर की दो लिस्ट जारी कीं। जिसमें एक सूची में 9 पटवारी और एक सूची में 12 पटवारियों के नाम शामिल रहे। लेकिन विशेष बात यह है कि एक सूची में विजयपुर तहसील के पटवारी हेमंत मित्तल का नाम भी था। दरअसल हेमंत मित्तल को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर कुछ दिन पहले ही जेल भेजा है। पटवारी हेमंत मित्तल को विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में स्थानांतरित किया गया, लेकिन ये वर्तमान में जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें

सोनम ने राजा को मारने का सिग्नल दिया और जैसे ही खून देखा तो…

जिम्मेदारों का ये है कहना..

बड़ौदा टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी के एक प्रकरण में धारा 420 व अन्य धाराओं में 6 आरोपी हैं। इनमें पटवारी हेमंत मित्तल भी है, जिसे गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख मुन्ना सिंह गुर्जर का कहना है कि स्थानांतरण की जब अप्रूवल हुई होगी, तब पटवारी हेमंत मित्तल गिरफ्तार नहीं हुआ होगा, लेकिन अब वह जेल में है तो उसका नाम सूची से स्वत: ही हट जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News