3 हजार में एक साल के लिए मिलेगा FASTag, एमपी के इतने Toll Plaza पर मिलेगा फायदा | mp toll plaza news FASTag will be available for one year at 3 thousand this will impact many toll plazas

By
On:
Follow Us


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 हजार रुपए की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास (FASTag Annual Pass) शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

इधर, एमपी के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए लिखा कि देश के सभी टोल प्लाजा पर FASTag आधारित वार्षिक पास की सुविधा रु3000/- में प्रारंभ करना अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। पीएम मोदी के “Ease of Living” के विजन के अनुरूप होने वाली यह पहल जन सुविधा व नवाचार का बड़ा कदम बनेगी।

कैसे मिलेगा सालाना फास्टैग

फास्टैग की सुविधा लेने के लिए एक लिंक लॉन्च की जाएगी। यह लिंक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के साथ-साथ एनएचएआई और MoRTHकी अधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा। इससे यूजर्स बिना किसी मैन्युअल झंझट के अपने फास्टैग सालाना पास को एक्टिवेट और रिन्यू कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया पेपरलेस, तेज और ट्रांसपेरेंट होगी।

एमपी में NHAI के 97 टोल

NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मध्यप्रदेश में कुल 97 टोल प्लाजा हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों को ज्यादा देर तक टोल प्लाजा पर रूकना नहीं पड़ेगा। जिसके कारण हाईवे पर भीड़ कम होगी। वहीं, सालाना पास के चलते निजी वाहन चालकों की यात्रा सुगम होगी।

क्या है 60 किलोमीटर के दायरे वाला नियम

60 किलोमीटर के दायरे वाले टोल प्लाजा में बार-बार टोल देने की झंझट रहती थी। खासकर उन्हें जो रोजाना या हफ्ते में उसी रास्ते से गुजरते थे। अब सालाना पास की मदद की समस्या का निदान मिल सकेगा। जिससे बार टोल देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यहां पर देखें NHAI के मध्यप्रदेश टोल प्लाजा की संख्या भोपाल से ब्यावरा जाने के नेशनल हाईवे 12 और नेशनल हाईवे 46 का उपयोग करना होता है। जिसमें कार/जीप का आने-जाने का किराया 115 रुपए है। वहीं मासिक किराया 2580 रुपए हैं। (यह आंकडा NHAI की वेबसाइट के अनुसार है)





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News