पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने खंभे से बांधकर विधवा बहू को पीटा.. | mp news Widow beaten after being tied to a pole outside house

By
—
On:
Follow Us


लोहे के पाइप से बांधकर पीटा

घटना मोहदा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां रहने वाली महिला के साथ लोहे के पाइप से बांधकर मारपीट की गई है। पुलिस ने मारपीट के इस मामले में जेठ-जेठानी और उसके परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें

एक ट्रांसफर ऐसा भी..जो पटवारी जेल में उसका भी कर दिया ट्रांसफर…

जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाहते थे जेठ-जेठानी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे है और पति की मौत हो चुकी है। जेठ-जेठानी और उनके बच्चों ने मिलकर घर के ही सामने लोहे के पोल से हाथ-पैर बांधकर 10 जून को मारपीट की। ग्राम के ही सरपंच और ग्रामीणों ने आकर बचाया। जेठ-जेठानी का कहना है कि तुझे जमीन में हिस्सा नहीं देंगे। महिला पर जादू-टोना और शक करते हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने परिवार के 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे धमका रहे हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News