‘घर लौट आओ बेटी प्रेमी से शादी करा देगें’ बोलकर बुलाया और फिर… | mp news Called back under pretense of arranging love marriage family beat lover to death

By
—
On:
Follow Us


प्रेमी से शादी कराने का कहकर वापस बुलाया

शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया 04 मई 2025 को महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद होने के कारण वो अपने प्रेमी राजा घोरपड़े (निवासी घाट पिपरिया, जिला बैतूल) के साथ अपनी 5 साल की बेटी को लेकर गुजरात चली गई थी। बीते दिनों परिवार के लोगों ने महिला को भरोसा दिलाया कि वो प्रेमी व बच्ची के साथ घर लौट आए वो उनकी शादी करवा देगें। इसके कारण महिला 16 जून 2025 को राजा के साथ गुजरात से लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति बलदेव और अन्य परिजनों द्वारा दोनों को भौंरा में बस से उतार लिया था।

यह भी पढ़ें

एक ट्रांसफर ऐसा भी..जो पटवारी जेल में उसका भी कर दिया ट्रांसफर…

पीट-पीटकर प्रेमी को मार डाला

महिला उसके प्रेमी राजा और बेटी को बस से उतारने के बाद पति व परिवार के लोगों ने राजा के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उन्हें गुरगुन्दा स्थित अरुण बेले के घर ले गए। यहां भी राजा को हाथ-पैर बांधकर लाठी, डंडे, पाइप, बेल्ट, घूंसे व लातों से पीटा गया। राजा को गंभीर अवस्था में थाना शाहपुर लाया गया, जहां से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलदेव नागले, सम्मी उर्फ शनि नागले अनिल बेले, राजकुमार कोगे, अशोक कुदारे, रमेश कुदारे, मुकेश कुदारे, अभय कुदारे, अरुण बेले, यशोदा कोगे, सोनम नागले, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News