Gold Silver latest Rate : रतलाम में सोना 99 हजारी, चांदी एक लाख 6,500 पहुंची

By
On:
Follow Us


एक साल में सोना 27,700 रुपए व चांदी 19 हजार बढ़ी बीते एक साल में सोना-चांदी ने अच्छा खासा रिटर्न दिया है। पिछले वर्ष जून माह के मुकाबले इस वर्ष सोना ने 27,700 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 19 हजार रुपए प्रति किलों तेज रही। गत वर्ष जून में सोना 71,300 से लेकर 72,000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका था। व चांदी 87,000 से 87,500 रुपए प्रति किलो रही थी।

सिल्वर इज न्यू गोल्ड सराफा कारोबारी गौरव कटारिया ने बताया कि वर्तमान दौर में सिल्वर इज न्यू गोल्ड बन गई है। चांदी में निवेशकों का रुझान बढऩे व औद्योगिक मांग निकलने से वह भी नए स्तर को छू रही है।

डॉलर के मुकाबले सोना मजबूत सराफा कारोबारी अनिल कटारिया के अनुसार वर्तमान दौर में सोना डॉलर के मुकाबले मजबूत होने से निवेशक व बैंक भी इसे सुरक्षित निवेश मान रही है। उन्होंने भी खरीदारी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात नहीं सुधरे तो दीपावली तक सोना एक लाख 15 हजार के स्तर को छूने की संभावना है।

ग्राहकी हुई कमजोर सराफा कारोबारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से स्थानीय स्तर पर ग्राहकी पर असर पड़ा है। अब लोगों का रुझान शादी ब्याह में नकदी की ओर बढऩे लगा है।

बीते आठ दिन के दाम एक नजर में तारीख – सोना – चांदी 11 जून 97,100 1,02,700 12 जून 97,500 1,02,800 13 जून 98,500 1,03,000 14 जून 98,800 1,03,200

16 जून 99,000 1,04,000 17 जून 99,000 1,05,000 18 जून 99,000 1,06,500



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News