सोनम समेत पांचों आरोपियों की शिलांग कोर्ट में पेशी आज, पुलिस कोर्ट से करेगी ये खास मांग | 5 accused including Sonam raghuvanshi will produce before Shillong court today their remand may be extend

By
—
On:
Follow Us


आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम सोनम रघुवंशी के घर पहुंची। उसकी मां और भाई गोविंद से करीब 2 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद टीम विजय नगर इलाके में उनके ऑफिस और गोडाउन पर भी जांच करने पहुंची। इस दौरान गोविंद अपनी गाड़ी में अधिकारियों के साथ मौजूद रहा। यही टीम देवास नाका स्थित उस फ्लैट पर भी पहुंची, जहां सोनम 30 मई से 8 जून के बीच छिपकर ठहरी थी। फ्लैट को किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स ने बताया कि, टीम ने फ्लैट की तलाशी ली गई है।

यह भी पढ़ें- लाडली बहना के हर महीने चोरी हो रहे 1800 रुपए, कोर्ट जाएगी कांग्रेस, भाजपा ने किया पलटवार

2 जून को मिली थी राजा की लाश

सोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 21 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी से होते हुए मेघालय पहुंचे थे। वे दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियाट गांव में एक होम स्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेई साडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था। सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी।

राज कुशवाहा को इंदौर से पकड़ा गया

सोनम के साथ हत्या में शामिल दो आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद राज कुशवाहा को इंदौर से पकड़ा गया। वहीं, पांचवां आरोपी सागर से गिरफ्तार हुआ। सोनम और उसके प्रेमी राज ने तीन लोगों को हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा किया। अब सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सीन रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। वहीं, राजा की हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को भी जांच रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News