शासकीय योजना के नाम पर साइबर फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही आधार व सिम ब्लॉक | Cyber fraud in the name of government scheme, Aadhaar and SIM got blocked as soon as you clicked on the link

By
—
On:
Follow Us


दूसरे प्रदेशों से होल्ड हो रहे बैंक खाते

पिछले कुछ दिनों में दूसरे किसी प्रदेश से लोगों के बैंक खाता होल्ड करने के मामले भी जिले में सामने आए हैं। खाते से लेनदेन बंद होने के बाद जब लोग जानकारी लेने अपनी बैंक पहुंचे तो पता चला कि कहीं बैंगलुरू तो कहीं कोलकाता से उनका खाता होल्ड किया गया है, जबकि लोगों का कहना है कि वह कभी बैंगलुरू या कोलकाता गए ही नहीं है।

सिम के दुरुपयोग का खतरा

साइबर क्राइम के जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में सिम के दुरुपयोग का खतरा रहता है। यह आशंका है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की सिम ब्लॉक करके उसको ई-सिम में बदल लिया होगा, जिसका उपयोग वह साइबर फ्रॉड जैसी आपराधिक गतिविधियां में भी कर सकता है। ऐसे में अपराध कोई करेगा और जब पुलिस जांच-पड़ताल करेगी तो सिम का रजिस्ट्रेशन किसी और नाम से मिलेगा।

फैक्ट फाइल

34 पुलिस थाने जिले में
600 शिकायतें 2023 में दर्ज
617 शिकायतें 2024 में दर्ज
02 डिजिटल अरेस्ट के मामले
250 के करीब पिछले 5 माह में शिकायतें लोगों को हर बार यही सलाह दी जा रही है कि वह सोशल मीडिया पर आई अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार हो रहा है, फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। साइबर ठगी से बचने खुद का जागरूक होना और सावधानी जरूरी है।

– उमेश यादव, प्रभारी, जिला साइबर सेल



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News