फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली महिलाओं ने सफाईकर्मी से की मारपीट, बेटे ने चाकू मारे

By
On:
Follow Us


पुलिस के अनुसार वल्लभनगर वार्ड निवासी नगर निगम के सफाई कर्मचारी संजय बाल्मीकी ने शिकायत में बताया कि मंगलवार करीब 02.30 बजे कटरा बाजार में सिंघल मेडीकल के सामने प्लास्टिक के सामान की दुकान लगाने वाली सरोज धानक ने उसकी दुकान के सामने का कचरा उठाने का बोला तो उसे कहा कि पहले यातायात पुलिस चौकी के यहां का कचरा उठा लूं, फिर वापस आकर तुम्हारी दुकान के यहां का कचरा उठा लूंगा।

इसी बात पर से सरोज भड़क गई और गालियां देने लगी और अपने साथ वाली दंमयति अहिरवार, वेनी बाई धानक को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रेखा वासुदेव, रूपरानी अहिरवार व सरोज का बेटा विक्की धानक आए गए। सभी मारपीट करते हुए खचोड़ कर सिंघम व सिंघई मेडीकल की बाजू वाली कुलिया में ले गए, जहां विक्की ने धारदार चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों हाथ की कलाइयों में घाव हो गए। संजय ने बताया कि वह जैसे-तैसे वहां से छूटकर अपनी जान बचाकर भागा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News