पूरे MP में छाया मानसून, 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज यहां होगी बरसात | mp weather today Monsoon Heavy rain alert has been issued in 8 districts Rain Forecast in MP

By
—
On:
Follow Us


ग्वालियर में मानसून समय से सात दिन पहले पहुंच गया। गुरुवार को हुई 40 मिलीमीटर बारिश से जून का कोटा भी पूरा हो गया है। यहां भी अगले चार दिन जबरदस्त बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अगले 4 दिन कहां-कहां होगी बारिश नीचे देखिए। (Rain Forecast in MP)

बारिश का साथ तापमान में गिरावट

गुरुवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 31.4 व 24.2 डिग्री था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। आर्द्रता 95 फीसदी रही। 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम हवा चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि अगले दो दिन तक इंदौर और संभाग के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।(Rain Forecast in MP)

आज आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। (Monsoon)

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश में 6 सिस्टम एक्टिव, 20-21-22-23-24-25 और 26 को मूसलाधार बारिश का अलर्ट

अगले 3 दिन इन जिलों में अलर्ट

21 जून- रीवा और सीधी में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट है। सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश हो सकती है। (Monsoon) 22 जून- गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बरसात की आशंका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत बाकि जिलों में भी आंधी-बारिश होने की संभावना है।(Monsoon)

23 जून- दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश की संभावना। (Monsoon)

बिहार और पूर्वी यूपी तक बढ़ा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 जून को बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है।मानसून (Monsoon) की उत्तरी सीमा अब बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, बलिया से गुजर रही है। एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर झारखंड और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बना है। एक चक्रवातीय सिस्टम दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, पूर्वोत्तर राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर गुजरात क्षेत्र तक व उत्तर-पूर्वी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों तक फैली है।
दक्षिण पंजाब से दक्षिण असम तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ मप्र पर चक्रवाती सिस्टम के रूप में झारखंड और गंगीय क्षेत्र तक गुजर रही है। (Rain Forecast in MP)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News