Crime: घर में आए थे रिश्तेदार, सोता रहा परिवार, हो गई लाखों की चोरी | Relatives came to the house, the family kept sleeping, lakhs of rupees were stolen

By
On:
Follow Us


एक सीसीटीवी में कैद हुए चोर
संजय चौकसे ने घर एवं दुकान में दो सीसीटीवी लगाए हुए थे। चोर जाते-जाते एक सीसीटीवी का डीवीआर ले गए, लेकिन दूसरा नहीं ले जा पाए। दूसरे सीसीटीवी में तीन आरोपी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2.30 बजे चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने चेहरे पर गमछा भी लपेट रखा है। इससे उनके चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस संदेश के आधार पर जांच कर रही है।

चार दरवाजा, चार चैनल गेट तोड़े
चोरों ने लाखों की चोरी करने से पहले घर के पीछे से चार दरवाजा एवं चार चैनल गेट तोड़ा और दुकान तक पहुंचे। इसके बाद लगभग सौ ग्राम सोना, तीस किलो चांदी व 80 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर एक के बाद एक घर के अंदर से ही दरवाजा तोड़ते हुए ज्वैलरी दुकान तक पहुंचे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

परिवार को नहीं लगी भनक
चोरों ने जिस तरह से चोरी की है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। वहीं रिश्तेदार भी आए हुए थे। इसके बावजूद भी किसी को चोरों के आने की भनक नहीं लगी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही ज्वैलरी की दुकान खोली गई है।

बाइक भी चुराकर ले गए
चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद पास में ही एक होमगार्ड के घर में खड़ी बाइक भी चुरा ली और फरार हो गए। अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन अपूर्व भलावी ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। कुछ संदिग्ध से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News