90 डिग्री वाला ब्रिज: जिसकी वजह से बना मजाक, उसी इंजीनियर को सुधार का जिम्मा | MP News Re-design of bhopal viral 90° Turn bridge will be done by the same engineer

By
On:
Follow Us


ये हुए थे ससपेंड

ज्ञात हो कि आंबेडकर ब्रिज में सरफेस खराब होना बताकर सहायक यंत्री एके शुक्ला व एक अन्य को सस्पेंड किया गया। जबकि जीजी फ्लाइओवर शुरू हुआ तो एसई व सीई पीडब्ल्यूडी ने यहां निरीक्षण कर ओके रिपोर्ट दी थी। तब समय की कमी से डामर का काम टालने का कहा गया था। बाद में पीएस निरीक्षण में सवाल उठा तो सहायक यंत्रियों को कटघरे में खड़ा किया। ऐशबाग ब्रिज में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। (bhopal viral 90° Turn bridge)

वर्मा बोले- निरीक्षण किया, सुधार भी करेंगे

चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा का कहना है कि निरीक्षण किया है। यहां डिवाइडर से लेकर आसपास कर्व को लेकर स्थितियां देखी है। लंबाई चौड़ाई से लेकर ढलान को लेकर तकनीकी जांच भी की। अब सुधार भी शुरु करेंगे। फिलहाल ब्रिज का काम पूरा नहीं हुआ है। इसकी फिनिशिंग व सरफेस का काम चल रहा है। इसे शुरू करने में समय लगेगा। (bhopal viral 90° Turn bridge)

यह भी पढ़ें

भोपाल का 90 डिग्री वाला ब्रिज होगा री-डिजाइन, इतने मीटर होगा चौड़ा…

बरखेड़ी फाटक ऐशबाग आरओबी टाइम-लाइन

  • 2017 में ऐशबाग क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी
  • 2018 में ब्रिज डिजाइन को प्रशासनिक सहमति मिली। उस समय सरकार इस पर सहमत नहीं थी।
  • 2021 में ब्रिज निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इंजीनियर्स ने डिजाइन पर शासन को समझा दिया।
  • 2022 में ब्रिज का निर्माण शुरु हुआ। 18 करोड़ के बजट के साथ ब्रिज तैयार हो रहा।
  • जून 2025 में ब्रिज का 90 डिग्री का एंगल चर्चा का विषय बना। एनएच की टीम ने निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय के साथ ब्रिज को शुरु करने का कहा। विवाद बढ़ा तो ब्रिज के डिजाइन में बदलाव करने का फैसला हुआ। अब इंजीनियरों की टीम स्थल का निरीक्षण कर रही है। जल्द ही सुधार कार्य होने की संभावना है। ब्रिज के फुटपाथ को तोड़कर सड़क को री-डिजाइन करेंगे। (bhopal viral 90° Turn bridge)

नाला निर्माण शुरु

ऐशबाग ओवर ब्रिज का नब्बे डिग्री घुमाव के समाधान के साथ सड़क से मिलना बाकी है। बरखेड़ी फाटक के पास इसका सडक़ से जुड़ना बाकी है। यहां गुरुवार को नाले में सुधार का काम शुरु हुआ। इस काम में पूरे दिन अमला तैनात रहा। नाले में सरिए लगाए गए। रोड से कनेक्ट होकर यहां से वाहन ब्रिज पर चढ़ेंगे। इस हिस्से में पहले नगर निगम का दफ्तर था जिसे तोड़ा गया है। काम करने वालों ने बताया काम में कम से कम एक हफ्ता लगेगा। इसी के पास फुट ओवर ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार हुआ है।(bhopal viral 90° Turn bridge)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News