हाथियों ने मचाया उत्पात, तोड़ दिए 11 घर, खा गए सारा अनाज, देखें Video | MP News Elephants created havoc broke 11 houses in anuppur

By
—
On:
Follow Us


इससे पहले बुधवार की रात बघर्रा से लोहारिनटोला होते हुए जोहिला नदी पार कर बसनिहा पहुंचे। अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर विचरण करते हुए देर रात बरटोला, जींलग, छपानी होते हुए छीदपानी बीट के जंगल में पहुंचे हैं।

हाथियों ने तोड़ा ग्रामीणों का घर

हाथियों ने गिरारीखुर्द में नाहर सिंह, जय सिंह, गर्जन सिंह, शिवरीचंदास में हीरालाल सिंह के घरों में तोडफ़ोड़ की। बघर्रा में गुलजार सिंह, बसनिहा निवासी संजय अवस्थी, रम्मू यादव, बरटोला निवासी रम्मू सिंह, जींलग निवासी कृष्णा सिंह, भगवान सिंह, छपानी निवासी श्यामलाल सिंह के घरों को भी नुकसान पहुंचाया।

वन विभाग नजर बनाए हुए

हाथियों के निरंतर विचरण पर वन विभाग का गस्ती दल स्थानीय ग्रामीण नजर बनाए हुए हैं। इस बीच ग्रामीणों को सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन कर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मुआवजा प्रकरण तैयार कर रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News