MP में अजब-गजब तबादला, मरे हुए कर्मचारी का कर दिया ट्रांसफर, उठे सवाल | MP Tranfer News Dead employee gets transferred in khargone

By
On:
Follow Us


निलंबन अवधि में उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया था। परंतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से 7 जून को निकले आदेश में उन्हें शासकीय स्कूल धरवर स्थानांतरित किया गया है। इस मामले में कसरावद विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएस निगवाल ने कहा कि ट्रांसफर आदेश भोपाल से जारी हुआ है। (Dead employee gets transferred)

यह भी पढ़ें

एमपी में तबादलों का सैलाब, 34 पटवारी और 64 सचिव हुए इधर से उधर

तीन माह पहले हुआ था शिक्षक का निधन

इससे भी अधिक चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब 11 फरवरी 2025 को निधन हो चुके सहायक शिक्षक पूनमचंद रावत का स्थानांतरण भगवानपुरा विकासखंड से बबलगढ़ झिरन्या कर दिया गया। वे पहले भगवानपुरा विकासखंड के बन्हूर के शासकीय स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। यह आदेश जनजातीय कार्य विभाग से 17 जून को जारी हुआ है। इस आदेश में सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य के डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं। इस मामले में भगवानपुरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुमेरसिंह जाधव ने बताया कि शिक्षकों की सूची करीब छह माह पहले भेजी गई थी। यह आदेश जिला मुयालय से जारी हुआ है। (Dead employee gets transferred)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News