वंदे भारत में विधायक समर्थकों की गुंडागर्दी, यात्री की नाक तोड़ी, एमपी कांग्रेस ने जारी किया वीडियो | MP Congress raised questions on hooliganism of MLA supporters in Vande Bharat

By
On:
Follow Us


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उतरे कुछ यात्रियों ने घटना के संबंध में बताया। वंदेभारत में बैठे यात्रियों के अनुसार बबीना विधायक राजीव सिंह अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने राजप्रकाश नामक यात्री से सीट बदलने को कहा पर वे तैयार नहीं हुए। जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची कुछ लोग कोच में घुसे और राजप्रकाश पर हमला कर दिया।

कोच में घुसे गुडों ने यात्री पर लात घूंसे बरसाए। इस हमले में राजप्रकाश की नाक टूट गई। उसमें फ्रैक्चर हो गया है। हमले में वे लहूलुहान हो गए। यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को दोहरी सौगात, ₹1551 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए, 250 रुपए के शगुन की भी घोषणा

जानकारी के अनुसार विधायक राजीव सिंह दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में सवार हुए थे। उनकी पत्नी कमली सिंह और बेटा श्रेयांस भी साथ था। विधायक का सीट नंबर 8 था जबकि उनकी पत्नी का सीट नंबर 50 और बेटे का सीट नंबर 51 था। इधर 49 नंबर सीट राज प्रकाश की थी। विधायक ने उनसे 8 नंबर सीट पर चले जाने को कहा पर उन्होंने सीट बदलने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचते ही राज प्रकाश पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

ट्रेन के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्री राज प्रकाश ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। उधर बीजेपी विधायक राजीव सिंह ने भी वीडियो जारी कर राज प्रकाश पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने झांसी जीआरपी थाने में दो यात्रियों के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कराई। वहीं एमपी कांग्रेस ने इस वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

एमपी कांग्रेस ने इस वारदात पर अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

VIP कल्चर की पटरी पर पिटता आम आदमी ? वंदे भारत ट्रेन में सीट को लेकर झांसी से भोपाल जा रहे यात्री को BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वजह? विधायक परिवार को साथ बैठना था!

अब सवाल ये है क्या ट्रेन में भी आम आदमी को झुकना पड़ेगा VIP अहंकार के आगे ? क्या वंदे भारत सिर्फ सफर नहीं, अब ‘सत्ता प्रदर्शन’ की गाड़ी बन चुकी है?



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News