मानसून की पहली बारिश का कहर, उफनती नदी के पुल से फिसले दो नाबालिग, एक की मौत | monsoon rain havoc in mp two minors slipped from overflow khuj river bridge one died

By
—
On:
Follow Us


धार के धरमपुरी का मामला

दरअसल धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के लवानि सुरानी और निंदा फाटे के बीच बहने वाली खुज नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। पास में मिट्टी का एक अस्थायी पुल बना है। नदी में पानी होने के कारण उखलदा के दो नाबालिग लड़के इसी पुल के ऊपर से निकल रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे जा नदी में जा गिरे।

एक नाबालिग पाइप में फंस गया और पानी के तेज बहाव में बेहते हुए पाइप से बाहर निकल आया और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। लेकिन दूसरा नाबालिग बहते हुए उसी पाइप में फंसा रह गया। तेज बहाव के कारण उसकी वहीं मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से नाबालिग का शव बाहर निकाला। मनावर में पीएम के बाद नाबालिग का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News