तेज बहाव में बही ट्रेक्टर ट्रॉली, 4 युवक बाल-बाल बचे, देखें वीडियो | mp news Tractor trolley swept away in fast-flowing drain 4 youths narrowly escaped

By
On:
Follow Us


देखें वीडियो-

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंअरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। रातभर हुई बारिश के बाद उफान मारते नाले को पार करने की कोशिश में एक ट्रेक्टर-ट्रॉली बह गई। ट्रॉली में सवार चार युवकों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार पटेवरी गांव के निवासी विनोद आदिवासी, विमल आदिवासी, पूरन आदिवासी और एक ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें

शादी के दो दिन बाद मायके जाने लगी दुल्हन तो दूल्हे ने बुलाई पुलिस और फिर..


जब वे कुंअरपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो यहां नाले में पानी काफी तेजी से बह रहा था। इसके बावजूद चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को नाले में उतार दिया। तेज बहाव के कारण ट्रॉली बह गई और पास की पुलिया के बीच में जाकर फंस गई। गनीमत रही कि उस वक्त कुछ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बिना समय गंवाए रस्सियों की मदद से चारों युवकों को बाहर निकाला और एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News