एमपी में युवक को काटते ही तड़प-तड़प कर मर गया जहरीला सांप | Poisonous snake dies after biting a youth in Balaghat in MP

By
—
On:
Follow Us


बारिश शुरु होते ही प्रदेश में सर्पदंश की कई घटनाएं हो रहीं हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं के बीच एक अजीब सा केस भी सामने आया। प्रदेश के बालाघाट में नवेगांव थाना के खुड़सोड़ी निवासी सचिन नगपुरे को जहरीले सांप ने काट लिया। घायल सचिन को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि 2 मिनट के अंदर ही जहरीला सांप तड़प तड़प कर मर गया।

यह भी पढ़ें : एमपी के प्रमुख विभाग का बदला नाम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

कुछ ही मिनटों में सांप की मौत

25 साल का सचिन नगपुरे खेत में काम कर रहा था तभी एक जहरीला सांप बाएं पैर के नीचे आ गया। सांप ने उसके पैर में काट लिया। सचिन अस्वस्थ हो गया और इधर कुछ ही मिनटों में सांप की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सचिन को इलाज के लिए भर्ती कर लिया जहां उसका उपचार जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News