छात्र-छात्राएं और अभिभावक रिजल्ट को www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकते हैं। यहां पर रोल नंबर दर्ज करना होगा। मदरसों के 5वीं का रिजल्ट 65.53 रहा। वहीं 8वीं 62.43 प्रतिशत रहा। प्राइवेट स्कूलों के 5वीं कक्षा का 84.15 प्रतिशत रहा। जबकि, कक्षा 8वीं का 82.73 प्रतिशत रहा।
बता दें कि, कक्षा 5 और 8 की बोर्ड परीक्षाएं 2 जून से 9 जून के बीच आयोजित की गई थीं। जिसमें 5वीं के 86,764 और 8वीं के 1,24,695 छात्र शामिल हुए हैं। मूल्यांकन करने के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे।











