ग्रेड सेपरेटर और डबल कॉर्ड लाइन: संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलते ही दौड़ेंगी ट्रेनें | Grade separators and double cord lines

By
On:
Follow Us


बारिश में धुल गया कटनी जंक्शन में करोड़ों का ‘मेकअप’, नवनिर्मित सडक़ बनी तालाब

इस तरह रहेगा सीआरएस का दौरा

सीआरएस 21 जून को कटनी पहुंचेगे। सबसे पहले कंटगीखुर्द स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मोटर ट्राली से कॉर्ड लाइन-1 का निरीक्षण, झलवारा स्टेशन यार्ड व मोटर ट्राली से कॉर्ड लाइन -2 का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के बाद सीआरएस परखयान से कार्ड लाइन-1 और 2 का स्पीड ट्रायल करेंगे। 22 जून को जबलपुर डिवीजन के रेलवे अधिकारियों व इरकॉन अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद ग्रेड सेपरेटर के अप लाइन में ट्राली निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल करेंगे।

यह है डबल कॉर्ड लाइन

कटनी-बिलासपुर रेलखंड के झलवारा स्टेशन व सिंगरौली रूट पर बने कटंगीखुर्द स्टेशन को जोड़ती हुई अद्र्ध चंद्राकार डबल कॉर्ड लाइन रेलवे द्वारा बनाई गई है। इस कॉर्ड लाइन को ग्रीन सिग्नल मिलते ही यहां से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सकेगा। बिलासपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को सिंगरौली रूट पर जाने के लिए पहले एनकेजे यार्ड पर आना होता है। यहां इंजन बदलने के बाद ही ट्रेनें इस रूट पर रवाना होती है। रेलवे ने अब सिंगरौली रूट पर कंटगीखुर्द स्टेशन व बिलासपुर रूट पर झलवारा स्टेशन को जोड़ते हुए कॉर्ड लाइन का निर्माण किया है। कंटगीखुर्द को इस लाइन से पहले ही जोड़ा जा चुका है तो वहीं कुछ दिनों झलवारा को भी जोड़ा गया है। यह लाइन शुरू होने से ट्रेनों को एनकेजे यार्ड आने की जरूरत नहीं पड़ेगी वे सीधे इस रूट पर रवाना हो सकेंगी।

बिजली ने बिजली पर ढाया कहर, ब्लैकआउट से तड़पा शहर, 33-11 केवी लाइनों में फाल्ट, इन्शुलेटर हुए पंचर

कॉर्ड लाइन से यह होगा फायदा

  • अप व डाउन में बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेन रूंपौद से थर्ड लाइन होकर झलवारा होम सिग्नल तक आ सकेंगी।
  • बिलासपुर और ङ्क्षसगरौली दोनों दिशाओं से एक साथ यातायात चल सकेगा।
  • सिंगरौली जाने वाली अप गाडिय़ां बिलासपुर दिशा से सीधे कॉर्ड लाइन होते हुए कंटगीखुर्द निकल जाएंगी।
  • सिंगरौली से आने वाली व बिलासपुर की ओर जाने वाली गाडिय़ां कंटगी खुर्द से होकर सीधे झलवारा की ओर निकल जाएगी, इनको एनकेजे यार्ड नहीं आना पड़ेगा।

ग्रेड सेपरेटर परियोजना से यह होंगे फायदे

  • बीना-कटनी रेल खंड में मालगाडिय़ों की संख्या और गति में वृद्धि होगी।
  • कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन जुड़ जाएगी, जिससे न्यू कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे व्यस्त क्षेत्रों को बायपास किया जा सकेगा।
  • माल यातायात में वृद्धि के कारण फ्रेट ट्रेनों के संचालन समय में कमी आएगी और यातायात आसान होगा।
  • पश्चिम मध्य रेल के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ग्रेड सेपरेटर के डाउन ट्रैक पर धीमा कार्य

जानकारी के अनुसार ग्रेड सेपरेटर में डाउन ट्रेक पर लबाई 17.52 किमी है। अप ट्रेक की तरह डाउन में कार्य अबतक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। बताया जा रहा है कि डाउन ट्रेक पर कार्य पूरा होने में करीब 8 माह का समय लग सकता है। हालांकि अफसरों का कहना है कि सीआरएस की अनुमति पर अप ट्रेक से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और इसके बाद डाउन ट्रेक में भी तेजी से कार्य होगा। फिलहाल डाउन ट्रेक में बनाए गए पिलर्स पर स्पॉन रखने का कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में कार्य बुरी तरह से प्रभावित होने की संभावना है और करीब चार माह तक कार्य बंद होने की आशंका है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News