स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा अपडेट, 20 हजार टीचर्स पर लटकी कार्रवाई की तलवार | School Education Department’s sword of action hangs over 20 thousand teachers

By
On:
Follow Us


शिक्षा विभाग ने एजुकेशन 3.0 पोर्टल शुरू किया है जिसपर नया ई गवर्नेंस प्लेटफार्म हमारे शिक्षक डेवलप किया गया है। अब सभी टीचर्स के भत्ते, सर्विस रिकार्ड सहित तमाम ब्यौरे इस प्लेटफार्म पर अपडेट होंगे। टीचर्स की उपस्थिति व छुट्‌टी का ब्यौरा भी दर्ज होगा।

नया ई गवर्नेंस सिस्टम हमारे शिक्षक 23 जून से लागू किया जा रहा है। सिस्टम के एक्जीक्यूशन का 30 जून तक ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में 1 जुलाई से टीचर्स की ई अटेंडेंस व अन्य जानकारी इसी में फीड कराई जाएंगी। लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने राज्य के सभी कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें : एमपी के प्रमुख विभाग का बदला नाम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

क्रमोन्नति, समयमान वेतन, प्रशिक्षण आदि भी जोड़ दिया

हमारे शिक्षक प्लेटफार्म में टीचर्स के स्वत्वों को भुगतान, अवकाश, अवकाश स्वीकृति, वेतन वृद्धि, परिवीक्षा अ‌वधि, क्रमोन्नति, समयमान वेतन, प्रशिक्षण आदि भी जोड़ दिया जाएगा।

20 हजार से ज्यादा टीचर्स पर एक्शन लिया जा सकेगा

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से ऐसे 20 हजार से ज्यादा टीचर्स पर एक्शन लिया जा सकेगा जोकि स्कूलों से गायब रहते हैं। सिस्टम से टीचर्स की रिपोर्ट आसानी से मिलने से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। स्कूलों में किराए के टीचर पदस्थ कराने वाले भी नहीं बच सकेंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News