मरने के पांच महीने बाद स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे टीचर, शिक्षा विभाग ने कर दी व्यवस्था | Teacher will teach students in school five months after death education department made arrangement

By
—
On:
Follow Us


मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रांसफर कर इधर से उधर किया जा रहा है। इसी तबादला नीति के तहत खरगोन में भी तबादला हुआ। लेकिन एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने यहां एक मृत शिक्षक का तबादला कर दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी में मानसूनी बारिश, 29 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें 10 साल में कहां कितनी बारिश हुई

11 फरवरी 2025 को हो चुका शिक्षक का निधन

बताया जा रहा है कि, भगवानपुरा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल शिक्षक पूनम सिंह रावत का ट्रांसफर झिरन्या ब्लॉक में किया गया। जबकि, शिक्षक पूनम सिंह रावत का 11 फरवरी 2025 को निधन हो चुका है। यही नहीं, निलंबित शिक्षक दिनेश पटेल का भी ट्रांसफर किया गया है। ये कारनामा सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। क्या अब स्कूलों में छात्रों को मृत शिक्षक पढ़ाएंगे ? विभाग के इस कारनामे के बाद अब जिम्मेदार अफरों की जमकर किरकिरी हो रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News