सड़क पर गाय को जबड़े में दबाए बैठा था तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख सब हैरान, Video | leopard attack on cow at Barwah Siddhvarkut Omkareshwar road Video forest department alert issue

By
—
On:
Follow Us


जिस समय सड़क पर ये घटनाक्रम चल रहा था, तब सड़क के दूसरे छोर पर कई राहगीर रुक गए थे। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में घटना का वीडियो कैद कर लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर घात लगाए बैठा था, जैसे ही गाय नजदीक आई, उसने पलक झपकते ही उसपर झपट्टा मार दिया और उसे पूरी तरह से जकड़कर सड़क पर ही बैठ गया। लेकिन, इस घटनाक्रम से अनजान एक बाइक सवार चानक पीछे से आ गया। बाइक की आवाज सुनकर तेंदुआ ऐसा डरा कि, अपना शिकार अधूरा छोड़कर जंगल में दौड़ पड़ा।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग का अलर्ट

ओंकारेश्वर के आसपास घना जंगल फैला है। ये इलाका पड़ोसी जिले खरगोन के ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभ्यारण्य से जुड़ा है, जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए तेंदुओं को छोड़ा जाता है। आमतौर पर तेंदुआ रात में सक्रिय रहता है और जंगल में रहकर शिकार करता है। लेकिन सड़क मार्ग पर दिन में इस तरह का हमला पहली बार सामने आया है। वन विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से अकेले या वाहन से उतरकर जंगल के समीप न जाने की अपील की है। विभाग के अनुसार, क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या में वृद्धि और मानव बस्तियों के नजदीक उनकी सक्रियता चिंता का विषय बन रही है।

यह भी पढ़ें- मरने के पांच महीने बाद स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे टीचर, शिक्षा विभाग ने कर दी व्यवस्था

लोगों में दहशत का माहौल

घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों और नियमित यात्रियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवार समय पर नहीं आता, तो तेंदुआ गाय को मार ही डालता। वहीं, कुछ लोगों ने वन विभाग से इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वनविभाग द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें अकेले या पैदल इस मार्ग पर न जाएं रात या सुबह-सुबह के समय यात्रा से बचें। अगर कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो नजदीक न जाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News