एमपी में बड़ा हादसा: 15 फीट नीचे दबे कई मजदूर, मलबे से एक शव निकला, मचा कोहराम | Half a dozen workers buried under debris in Morena

By
—
On:
Follow Us


मुरैना के जडेरूआ गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब टेलिकॉम लाइन डालते समय मिट्टी धंस गई। इससे नीचे काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए जिनमें से एक का शव निकाला गया। 4-5 अन्य मजदूर घायल हुए जिनमें से एक मुंह टूट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : एमपी के प्रमुख विभाग का बदला नाम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

कंपनी के 5 मजदूर 15 फीट नीचे लाइन डालने का काम कर रहे थे

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी के 5 मजदूर 15 फीट नीचे लाइन डालने का काम कर रहे थे। तभी करीब 12:30 बजे मिट्टी धंस गई और पांचों लोग उसमें दब गए। लोगों ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में 40 साल के कल्लू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वे आगरा के रहनेवाले थे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि अस्पताल में एक शव लाया गया था। चार मजदूरों का उपचार किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News