आपके हुनर से आसान होगी जीविकोपार्जन की राह, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी

By
—
On:
Follow Us


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श महाविद्यालय के प्रोफेसर अभय पांडेय ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार मेला किसी वरदान से कम नही है। जहां विभिन्न कंपनियां एक छत के नीचे उपस्थित रहकर सभी का साक्षात्कार करती है और उन्हें योग्यता अनुसार रोजगार मुहैया कराती हैं। उन्होने उपस्थित जनों से आग्रह करते हुए कहा कि काम के साथ साथ अपने अंदर हुनर को पैदा करें, यदि आपके पास हुनर रहेगा तो जीविकोपार्जन करने मे किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक कदम सरकार ने बढ़ाया है, जरूरत है एक कदम आपको बढ़ाने की। जिला रोजगार अधिकारी अमन दुबे ने कहा कि माह के तीसरे शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न कंपनियों को बुलाया जाता है। युवक एवं युवतियां कंपनी व्दारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

इन कंपनियों में हुआ युवाओं का चयन

मेले में मोबाइल प्ले में 37 युवाओं को, प्रथम एजुकेशन जबलपुर में 20 युवाओ को तथा सहयोग माइक्रो फायनेंस कंपनी दिल्ली में 10 युवाओं को रोजगार दिलाया गया। मेल में एलआईसी उमरिया, रिलायंस उमरिया की कंपनी ने प्रतिभाग किया। मेले में भाग लेने आए युवक , युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी स्वास्थ्य विभाग की टीम व्दारा किया गया। इस अवसर पर नियाज अहमद अंसारी, गरिमा शुक्ला, जिला समन्वयक आर के एस के बुद्धराम रहंगडाले, आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से नवीन कुमार दुबे, जिला प्रबंधक सीएससी राज कुमार कुशवाहा सहित युवक एवं युवतियां उपस्थित रही।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News