सात दिन पहले बहन और अब भाई के लिए काल बना सांप बिस्तर में मरा मिला… | mp news Snake that bit sister seven days ago and brother now found dead in bed

By
—
On:
Follow Us


बिस्तर पर सो रहे बच्चे को सांप ने काटा

लवकुशनगर थाना क्षेत्र के रनमऊ गांव में बीती रात 8 साल का बच्चा आर्यन अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। बिस्तर पर सोते वक्त उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे तुरंत उसे लवकुशनगर अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने बिस्तर की जांच की, तो उसी में मरा हुआ सांप मिला, जिसे वे अस्पताल ले आए।

यह भी पढ़ें

घर में घुसकर पति से मारपीट और फायरिंग, पत्नी-बच्चों को किया अगवा..

सात दिन पहले बहन को भी इसी सांप ने काटा था

दिल दहलाने वाली बात यह है कि सात दिन पहले इसी सांप ने आर्यन की 16 साल की बहन पिंकी को डस लिया था, तब पिंकी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे अपने बिस्तर पर सो रहे थे, जब यह हादसा हुआ। सात दिनों में दो बच्चों की मौत से लखन प्रसाद का परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News