एमपी में कोरोना के नए आंकड़े ने मचाया हड़कंप, रोजाना 4 से 5 नए positive मरीज, अस्पताल में जांच किट गायब | MP News no test kit in gwalior district hospital even after 4-5 Corona Positive Cases coming everyday

By
—
On:
Follow Us


हर दिन संपर्क वाले आठ से दस लोगों के लिए जा रहे सैंपल

ग्वालियर जिला अस्पताल की टीम हर दिन पॉजिटिव आने वाले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के घर पहुंचकर सैंपल ले रही है। यह टीम आठ से दस लोगों के सैंपल लेकर जीआरएमसी में भेजती है। वहीं जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए मरीज भी नहीं पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े- AIIMS में करोड़ों की हेराफेरी, 300 की दवा 2100 में खरीदी, जांच शुरू

चार लोगों को निकला कोरोना

शनिवार को जीआरएमसी की लैब में कोरोना के 10 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिसमें 4 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें हरिशंकरपुरम निवासी 23 वर्षीय युवक, डीबी सिटी, सचिन तेंदुलकर मार्ग निवासी 34 वर्षीय पुरुष, सिल्वर स्टेट यूनिवर्सिटी रोड निवासी 74 वर्षीय महिला और सिल्वर स्टेट, यूनिवर्सिटी रोड निवासी 14 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। इन मरीजों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर जांच की जा रही है। (MP News)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News