ट्रक में हो रहा था साल की लकड़ी का परिवहन, वन विकास निगम की टीम ने जब्त किया ट्रक | Sal wood was being transported in a truck, the Forest Development Corporation team seized the truck

By
On:
Follow Us


सूचना मिलने पर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और जांच की। जांच में पाया गया कि लकड़ी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। ट्रक को वन विकास निगम ने जब्त कर कष्टागार में खड़ा कराकर चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वन अपराध से संबंधित अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। वनविकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में पुराना लकड़ी तस्कर एक व्यक्ति की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वनविकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि जंगल की सुरक्षा और अवैध कटाई पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले को आगे वन अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News