सोनम के पिता की जिद
जानकारी के मुताबिक, सोनम(Sonam Raghuvanshi) के भाई गोविंद रघुवंशी ने सोनम के लिए राजा को पसंद किया था। इसके बाद पिता देवी सिंह ने दोनों की कुंडलियां मिलाई थीं। राजा और सोनम की कुंडली मिलते ही परिवार ने दोनों की रिश्ता तय कर लिया। रिश्ता तय होते ही सोनम ने शादी से साफ इनकार कर दिया। वजह पूछने पर उसने बताया कि वह भाई के गोविंद के साथ व्यापार में हाथ बंटाना चाहती है। हालांकि सोनम के पिता देवी सिंह इस बात से संतुष्ट नहीं थें। वह राजा के साथ सोनम की शादि के लिए अड़ गए।
घर के बाहर तक आती थी झगड़े की आवाज
सूत्रो को मुताबिक, मेघालय पुलिस ने जब सोनम के पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने पारिवारिक झगड़े की जानकारी दी। पड़ोसियों ने बताया की राजा और सोनम की शादी तय होने के वाद परिवार में विवाद बढ़ गया था। सोनम के झगड़ने की आवाज घर के बाहर तक आती थी लेकिन कोई कुछ कहता नहीं था।
सोनम ने किया था इशारा

सोनम रघुवंशी और राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में राजा सोनम को अंगूठी पहना रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बीच सोनम हल्का सा इशारा करते हुए अंगूठी पहनाने से मना कर रही है। अब सोनम का ये इशारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।