घटिया और अधूरी सड़कों पर पीडब्लूडी मिनिस्टर की सख्ती, ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई | PWD Minister Rakesh Singh’s strictness on poor and incomplete roads

By
—
On:
Follow Us


लोक निर्माण विभाग की सड़कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। करोड़ों की सड़कें एक बार की बारिश में ही बह जाती हैं। घटिया निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण में लेट लतीफी की भी खूब शिकायतें हैं। सालों पहले बननी शुुरु हुईं सड़कें अधूरी पड़ी हैं। इससे न केवल लोग परेशान हो रहे हैं बल्कि विभाग की छवि भी खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें : सोनम के परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान
ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों का एक दल बनाया और रैंडम इंस्पेक्शन का काम शुरु कर दिया। पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियरों के अलग अलग दल ने प्रदेशभर में विभाग के करीब तीन दर्जन कार्यों का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण में कुछ जगहों पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी पाई गई। अनूपपुर जिले में रोड निर्माण में विलंब पर दो निर्माण एजेंसियों और बुरहानपुर जिले में एक निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनी। मंत्री राकेश सिंह ने इसके निर्देश दे दिए हैं।

बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के.पी.एस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार आरके मेहरा, उपसचिव एआर सिंह सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षण करने वाले अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

मुझे भी मार डालो… जब चीख उठा सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी

अच्छा काम पाए जाने पर इनकी हुई प्रशंसा

अनूपपुर जिले में अनूपपुर-दर्री खेरखा सड़क और कमरोद-चटुआ-टंकीटोला सड़क तथा बुरहानपुर जिले में सिवाल-केरपानी-अमूल्ला परेठा सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News