भोपाल में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बेलगाम दौड़ती स्कॉर्पियो, 1 की मौत 2 गंभीर | Horrible accident in Bhopal speeding Scorpio overturned after hitting divider 1 dead 2 injured

By
—
On:
Follow Us


बता दें कि रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड के दाता कॉलोनी गुलमोहर गार्डन के ठीक ऊपर ब्रिज पर एक बेलगाम दौड़ती स्कॉर्पियों कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगे डिवाइडर पर रखे गमलों से टकरा गई। यही नहीं, तेज रफ्तार कार दूसरे साइड से गुजर रहे आई जिससे मिनी टेम्पो में जा घुसी। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जबकि 1 की मौत हो गई है। फिलहाल, घायलों का गंभीर हालत में शहर के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे का कारण स्कॉर्पियो की बेलगाम रफ्तार थी। पानी का मौसम था, संभत चालक इसी के चलते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वो सीधे डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं। पलटने के कारण स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- अपराधियों के निशाने पर बुजुर्ग, घर पर अकेले रहते हैं तो सावधान! ये बातें ध्यान रखें

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। प्राथमिक जांच में ओवरस्पीडिंग को बताया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच के बाद हादसे का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News