हॉस्पिटल के डिलीवरी वार्ड में बिस्तर पर कान के पास बैठा था सांप, नर्स को डसा.. | mp news snake sitting near ear on bed in hospital delivery ward bit nurse

By
—
On:
Follow Us


नर्स के बिस्तर पर कान के पास बैठा था सांप

हॉस्पिटल में नर्स को सांप के काटने की ये घटना शहर के मुरार थाना क्षेत्र के प्रसूति गृह मुरार अस्पताल की है जहां पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में देर रात नर्स ज्योति अहिरवार ड्यूटी पर थी। नर्स ने वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं को दवा दी और फिर ड्यूटी रूम में जाकर लेट गई। लेटने के कुछ देर बाद उसे ऐसा लगा जैसे उसके कान पर किसी चीज ने काटा, तब उसने सोचा कि चूह ने काटा होगा और वो करवट बदलकर फिर से लेट गई। इसके कुछ देर बाद ही नर्स ज्योति को बिस्तर पर एक सांप दिखाई दिया जिसे देखते ही उसकी चीख निकल गई और वो भागकर बाहर आई।

यह भी पढ़ें

सात दिन पहले बहन और अब भाई के लिए काल बना सांप बिस्तर में मरा मिला…

नवजात बच्चों को लेकर वार्ड से निकलीं महिलाएं

नर्स की चीख और वार्ड में सांप को देखकर वार्ड में हड़कंप मच गया। वहां भर्ती महिलाएं तुरंत अपने अपने नवजात बच्चों को लेकर वार्ड से बाहर भाग गईं। नर्स को सांप के काटने का पता चलते ही उसे 1000 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में अब सुधार है। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने सांप को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन सांप पकड़ाई में नहीं आया। सुरक्षा की दृष्टि से जिस कमरे में सांप दिखा था उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News